HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

अम्बाला छावनी में आत्मीय मुलाकात- सीएम सैनी ने अनिल विज का हालचाल जाना

चण्डीगढ, 28 फरवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।


उल्लेखनीय है कि आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर श्री अनिल विज, उनके भाई श्री राजिंद्र विज एवं श्री कपिल विज ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।