Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री के किए दर्शन -
देश

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री के किए दर्शन

आज से चैत्र नवरात्रे की शुरआत हो गई है, पहला नवरात्रा मां शैलपुत्री का है और सुबह से ही मां अंबिका की धरती कहे जाने वाले अंबाला के मंदिरों में भक्तो का तांता लगा हुआ है। अम्बाला के कालीबाड़ी मंदिर में दूर दूर से लोग मां के पूजा करने पहुंच रहे है। आज के दिन कई लोग कलश स्थापित भी करते है। अंबाला जय माता दी के नारों से गूंज उठा है।

 

आज पहला नवरात्रा मां शैलपुत्री का है। आज से हम लोग कलश स्थापित करते है और पूरे 9 दिन तक व्रत भी रखते है। इस दौरान सुबह शाम मां की पूजा अर्चना की जाती है और घरों में बस सात्विक भोजन ही बनता है।

 

 

 

 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज मां शैलपुत्री का नवरात्रा है, 9 दिन तक मां की पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग आज के दिन कलश स्थापित करते है तो कई लोग खेत्री बिजते है। पूरे 9 दिन तक मंदिर में भी अखंड जोत जलाई जाती है। अष्टमी को मां के सावरूप (कंजको) को पूजा जाता है।

 

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल