HARYANAHOMENATIONALVIRAL

PM Kisan Yojana: किसानों को है 22वीं किस्त का इंतजार, तो जानें अकाउंट में कब आने वाले हैं 2000 रुपये

PM Kisan Yojana: किसानों को है 22वीं किस्त का इंतजार, तो जानें अकाउंट में कब आने वाले हैं 2000 रुपये

PM Kisan Yojana 22th Installment: देश का किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाते हैं। इसके लिए किसानों को उत्तम क्वालिटी के बीज चाहिए होते हैं और इतना ही नहीं खेती करने के लिए आर्थिक मदद भी चाहिए होती है।

वहीं किसानों की मदद के लिए सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

इसी क्रम में योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब रिलीज होगी। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है।

आपको बता दें कि योजना की अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त बीती 19 नवंबर को जारी हुई थी। इसमें योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला।

वहीं पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, नवंबर में 21वीं किस्त जारी हुई थी, तो इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त इसी महीने यानी फरवरी में जारी हो सकती है।

हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। माना जा रहा है जल्द ही तारीख का एलान हो सकता है। वहीं पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ उन्हें मिलता है जो ई-केवाईसी करवा लेते हैं। इसके साथ जो किसान भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम भी करवा लेते हैं और साथ ही बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन रखते हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button