HARYANAHOME

Haryana Congress: बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है भाजपा सरकार: हुड्डा

Haryana Congress: बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है भाजपा सरकार: हुड्डा

Haryana Congress: बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है भाजपा सरकार: हुड्डा

कांग्रेस ने बुढ़ापा पेंशन में की थी 5 गुना बढ़ोत्तरी, बीजेपी ने की सिर्फ 2 गुना- हुड्डा

चंडीगढ़, 13 फरवरी । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। हुड्डा ने कहा कि तीसरी बार सत्ता मिलने का नशा भाजपा के सिर इस कदर चढ़ गया है कि वह धड़ल्ले से लाखों गरीबों के राशन कार्ड और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। अकेले अंबाला जिले में करीब 54,000 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड और पेंशन काटे जा चुके हैं। यह बयान हुड्डा ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट लिए और अब 14 लाख से अधिक राशन कार्ड काट दिए हैं, जो देश में सर्वाधिक है। इसी तरह हजारों-लाखों बुजुर्गों की पेंशन पर भी कैंची चलाई जा रही है।

हुड्डा ने कहा कि एक तरफ बुजुर्ग अपनी पेंशन दोबारा बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाकर बार-बार गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अहंकार से चूर सरकार दावा कर रही है कि किसी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी गई। यह लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया था, यानी 5 गुना (400%) की बढ़ोतरी की थी। वहीं भाजपा सरकार ने 11 साल में इसमें सिर्फ 2 गुना (100%) ही बढ़ोतरी की है। जबकि महंगाई तीन-चार गुना बढ़ चुकी है।

इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गों की आय निर्धारित करने के लिए फैमिली आईडी जैसे सिस्टम का कोई अड़ंगा नहीं लगाया जाता था, कांग्रेस पार्टी बुढ़ापा पेंशन को बुजुर्गों के सम्मान से जोड़कर बुढ़ापा सम्मान भत्ता देती थी, लेकिन अब सम्मान भत्ते को सरकार की मेहरबानी बना दिया गया है फैमिली आईडी का पूरा नियंत्रण सरकार के हाथ में है। तो रातों-रात किसी की भी आय में बढ़ोतरी दिखाकर बुजुर्गों की पेंशन काट देती है।

नेता प्रतिफक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसान से लेकर कर्मचारी, गरीब मजदूर से लेकर गृहिणी, दलित-पिछड़े से लेकर अगड़े, स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के साथ अन्याय किया है। चुनाव से पहले इस सरकार ने लाखों लोगों के राशन कार्ड बनवाए और उनके वोट लिए। लेकिन चुनाव जीतते ही आंख मूंदकर गरीब परिवारों के भी राशन कार्ड व पेंशन काटने का काम शुरू कर दिया।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को आगामी बजट सत्र में पुरजोर तरीके से उठाएगी और किसी भी हाल में इस सरकार को बुजुर्गों का सहारा छीनने नहीं देगी। क्योंकि बुढ़ापा पेंशन उनके लिए सम्मान राशि है, न कि कोई आय का स्रोत।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral