HARYANAHOME

Hisar News: पीएम सूर्य घर योजना से आमजन को मिल रही सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Hisar News: पीएम सूर्य घर योजना से आमजन को मिल रही सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Hisar News: पीएम सूर्य घर योजना से आमजन को मिल रही सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
कैबिनेट मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के चैक किए वितरित

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पात्र लाभार्थियों को चैक वितरित किए।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आमजन के बिजली बिल में राहत देने के साथ-साथ प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त अथवा कम लागत की बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 60 हजार रु तथा 3 किलोवाट तक अधिकतम 78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही नेट मीटरिंग सुविधा के माध्यम से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है और सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।


उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय परिवारों को विशेष लाभ दिया जा रहा है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें केंद्रीय वित्तीय सहायता के अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वास्तविक लागत का 40 प्रतिशत या 25  हजार रुपए प्रति किलोवाट (जो भी कम हो) सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है, उन्हें भी निर्धारित शर्तों के अनुसार केंद्रीय व राज्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सभी सहायता राशि बेंचमार्क लागत पर आधारित है तथा अधिक लागत होने की स्थिति में अतिरिक्त राशि उपभोक्ता द्वारा वहन की जाएगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने लाभार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप हर घर सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बने, यही इस योजना का उद्देश्य है।

इस अवसर पर हिसार जिला अध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, हिसार मार्केट कमेटी चेयरमैन रविन्द्र रोकी, ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, आशीष जोशी, अभिषेक शर्मा, अजय जांगड़ा, चीफ इंजीनियर राजेन्द्र सभ्रवाल, एसई एफआर नकवी, एक्सईएन रविन्द्र कालीरावण, विनीत पातड़, रामदेव आर्य, रोहताश दुग्गल, विजय, वजीर, सोनू सहित विभागीय अधिकारीगण एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button