HARYANAHOME

Agniveer Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, इन जिलों के युवा कर सकेंगे आवेदन

Agniveer Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, इन जिलों के युवा कर सकेंगे आवेदन

Agniveer Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट 2 अप्रैल रात्रि 11:59 बजे तक खुली रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय प्राथमिकता का चयन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) होगी, जबकि द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।


भर्ती निदेशक ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा एवं जींद जिलों के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है तथा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो चुके अभ्यर्थी, जो परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी अन्य सभी निर्धारित शर्तें पूर्ण करने की स्थिति में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) पदों के लिए की जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दर्ज करें और फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन अवश्य दबाएं। भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवार जितनी बार भी अपना फॉर्म ओपन करें, उसे बंद करने से पहले सबमिट बटन अवश्य दबाएं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral