HARYANAHOMENATIONAL

Bhupinder hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

Bhupinder hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में राजनीतिक जगत् की दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

Bhupinder hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में राजनीतिक जगत् की दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी समेत विभिन्न दलों के 80 से अधिक सांसद, सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री मौजूद रहे

चंडीगढ़, 9 फ़रवरी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज अपने दिल्ली निवास 15, तालकटोरा रोड पर भोज का आयोजन किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी समेत विभिन्न दलों के 85 से अधिक सांसद,लगभग हरियाणा सभी कांग्रेसी विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजनीतिक जगत की अन्य दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के साथ सभी स्टॉल्स पर जाकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक हुड्डा परिवार के साथ समय भी बिताया।

इस भोज की खास बात ये रही कि दलगत राजनीति से हटकर तमाम दलों के प्रमुख नेताओं ने हरियाणवी शैली के शुद्ध देशी खाने का आनंद उठाया। एक तरफ संसद में राजनीतिक गहमागहमी थी, तो दूसरी तरफ संसद से कुछ ही कदमों की दूरी पर राजनीति व मीडिया से जुड़े नामचीन लोग लजीज व्यंजन का स्वाद ले रहे थे, जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही। इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत किया। दोपहर के इस भोजन के साथ-साथ लोग सम-सामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी करते दिखाई दिए। भोज के बहाने से कई पुराने साथियों की आपस में मुलाकात भी हुई और विचार-विमर्श भी हुआ। ज्ञात हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर वर्ष लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिल्ली में अपने आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं।

आज दोपहर के लंच में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जया बच्चन, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, बी के हरिप्रसाद, सौगता रॉय, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार झा, प्रफुल्ल पटेल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, जनार्धन द्विवेदी, हरेंद्र मलिक, किशोरी लाल शर्मा, मोहम्मद जावेद, जोथीमणि सेन्निमलाई, टी सुमति, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, एस वेंकटेश, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, उम्मेदाराम बेनीवाल, हरीश मीणा, नासिर हुसैन, राव नरेंद्र, राघव चड्डा, महुआ मोइत्रा, गुरदीप सप्पल, अक्षय यादव, नीरज दांगी, मनोज कुमार सासाराम, संजना जाटव, उज्ज्वल रमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, इमरान प्रतापगढ़ी, रंजीता रंजन, पप्पू चौधरी, शशिकान्त सेंथिल, पवन खेड़ा, अश्वनी कुमार, प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रिया श्रीनेत, बहादुरगढ़ से प्रोफेसर कृष्ण जून सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow