HARYANAHOMENATIONAL

Haryana Congress: यूरिया के बैग का वजन घटाकर किसानों को लूट रही बीजेपी- हुड्डा

Haryana Congress: यूरिया के बैग का वजन घटाकर किसानों को लूट रही बीजेपी- हुड्डा

Haryana Congress: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के साथ हो रही लगातार लूट पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को ठगने के नए-नए पैंतरे अपनाती जा रही हैं। यूरिया के बैग में वजन घटाकर एक नया फार्मूला शुरू कर दिया गया है।

हुड्डा ने कहा कि पहले यूरिया का बैग 50 किलो का होता था। फिर इसे घटाकर 45 किलो कर दिया गया, और अब इसे मात्र 40 किलो कर दिया गया है। नए बैग में 37% नाइट्रोजन और 17% सल्फर होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कीमत वही पुरानी Rs 254 रखी गई है। यानी नाम वही, दाम वही, लेकिन हर साल किसानों को कम मात्रा मिल रही है। बीजेपी सरकार लगातार महंगाई व खेती की लागत बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने में लगी है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी केंद्रीय बजट में भी बीजेपी की नीयत साफ नजर आई। भारत के इतिहास में यह शायद पहला बजट था, जिसमें किसानों का जिक्र ही नहीं किया। ना किसानों की कर्जमाफी के बारे में बजट में कुछ बोला गया, ना मुआवजे और ना ही एमएसपी के बारे में।

बीजेपी सरकार की तमाम नीतियां लगातार किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही हैं। खाद-बीज के साथ फसल बीमा के नाम पर भी उनसे करोड़ों रुपये की लूट हो रही है।

किसान पहले से ही एमएसपी ना मिलने, बढ़ती लागत और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं, और ऊपर से यूरिया के वजन में कटौती ने जले पर नमक का काम किया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow