HARYANAHOMENATIONAL

HISAR BJP: राष्ट्र के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा देश का आम बजट : डॉ. कमल गुप्ता

HISAR BJP: राष्ट्र के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा देश का आम बजट : डॉ. कमल गुप्ता

HISAR BJP: राष्ट्र के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा देश का आम बजट : डॉ. कमल गुप्ता

-कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त किए जाने को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत-

हिसार। राज्य के पूर्व मंत्री एवं बजट टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा पेश आम बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से हरियाणा के लिए यह बजट विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
डॉ. कमल गुप्ता मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ​राखीगढ़ी को आइकॉनिक साइट का दर्जा देकर उसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करना हमारी प्राचीन सभ्यता को आधुनिक प्रगति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। यह कदम ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।


उन्होंने बजट में प्रस्तावित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को यातायात क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सुविधा मिलेगी। वहीं, पांच क्षेत्रीय चिकित्सा हब और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

डॉ. गुप्ता ने कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त किए जाने को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। इसके साथ ही ‘विकसित भारत ग्राम योजना’ के अंतर्गत 1.51 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान को ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत छोटे और मध्यम उद्योगों को सशक्त करने से देश की विदेशी निर्भरता कम होगी। किसानों की आय बढ़ाने, पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की योजना से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप और आयकर नियमों में सुधार से शिक्षा और व्यापार दोनों क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और मजबूत भारत की नींव रखने वाला है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनसुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत है। जब भी सरकार के ध्यान में कुछ आता है कि इससे जनता की सुविधा बढ़ेगी, तो सरकार उसे लागू करने में किंचित मात्र भी देर नहीं करती। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड, जिला बजट संयोजक अशोक मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक महेन्द्र सिंह पानू, कार्यालय सचिव सुरेन्द्र सैनी व पार्टी नेता धर्मवीर पानू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow