
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। एसपी पलवल श्री वरूण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कैब चालक से हथियार के बल पर हुई गाडी, मोबाईल तथा पैसे लूट वारदात का सीआईए पलवल ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को दबोचा।
पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है परिणाम स्वरुप हरेक प्रकार के अपराध में कमी आई है। अपराधियों पर नकेलकस अभियान के अंतर्गत सीआईए पलवल ने कैब चालक से हथियार के बल पर हुई गाडी, मोबाईल तथा पैसे लूट वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश कर वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है।
डीएसपी पलवल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि
दिनांक 31 जनवरी/1 फ़रवरी 2026 की बीती रात्रि समय करीब 12:05 ए०एम० पर रैपिडो ऐप के माध्यम से कार बुक करने के बहाने तीन बदमाशों ने एक चालक को बंधक बनाकर न केवल उसकी गाड़ी लूटी, बल्कि मारपीट कर डिजिटल माध्यम से जबरन 7000 रूपये भी ट्रांसफर करवा लिए तथा बदमाश पीड़ित को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पप्पन प्लाजा के पास छोडकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता मूल रूप से बिहार के रहने वाले पीड़ित चालक संजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पंकज नामक व्यक्ति की एक्सेन्ट कार चलाता है। 31 जनवरी 2026 की रात करीब 12 बजे उसे रैपिडो ऐप पर मानेसर से पलवल के लिए एक बुकिंग मिली। मानेसर में शराब के ठेके के पास से तीन युवक उसकी गाड़ी में सवार हुए।
पीड़ित के अनुसार, जब वह गुरुग्राम सोहना के रास्ते पलवल पहुंचा, तो कार में सवार युवकों ने उसे रास्ता भटकाकर एक सुनसान जगह पर ले जाने को कहा। वहां पहुंचते ही आरोपितों ने संजेश पर पिस्तौल तान दी और मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने धमकी दी कि अगर जान प्यारी है तो पैसे मंगा, वरना जान से मार देंगे जिस पर चालक ने अपने फोन पे पर 7,000 रुपये मंगाए, जिसे बदमाशों ने तुरंत अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित के दो मोबाइल फोन और उसकी गाडी छीन ली। बदमाश पीड़ित को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पप्पन प्लाजा के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे आपस में एक-दूसरे को विकास, ध्रुव और मोहित के नाम से पुकार रहे थे।
*गिरफतार किए गए आरोपी का नाम एंव पता-*
सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार टीम ने ब्लाइंड लूट वारदात का चंद घंटो में पर्दाफाश करते हुए वारदात में शामिल सभी तीनों आरोपी धर दबोचे।
मास्टरमांइड आरोपी 1 विकास उर्फ विक्की निवासी सैलोठी जिला पलवल । उम्र करीब 18 साल शिक्षा 12वीं (अपने फोन से गाडी बुक कर प्लान बनाया)
2 ध्रुव निवासी अच्छेजा जिला पलवल । उम्र करीब 19 साल, शिक्षा-12वीं
3 मोहित निवासी बढौली जिला पलवल । उम्र करीब 18 साल शिक्षा -12वीं
*गिरफतारी का स्थान-* मुख्य आरोपी विकास को गुरुग्राम से तथा बाकी दोनों को रसूलपूर रोड से ।
*अपराधिक रिकार्ड-* अभी तक आरोपियों द्वारा यह पहली वारदात को अंजाम देना पाया गया है। एहतियात के तौर पर साथ लगते जिलों व राज्यों से रिकॉर्ड खंगलवाया जा रहा है। विवेचना में सामने आया कि पैसे कमाने की चाहत में इस वारदात को अंजाम देना पाया गया है।
*अभी तक बरामदगी-*
वारदात में प्रयुक्त पिस्टल वा छीनी गई गाडी एक्सेंट HR55AD-9810
*रिमांड-*
विवेचना अधिकारी ए०एस०आई० अशोक कुमार द्वारा आरोपियों को वारदात लूटे गये मोबाईल फोन तथा रूपये बरामदगी हेतु पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।







