HARYANAHOME

JJP NEWS: बीजेपी सरकार ने मुआवजा बांटने में किसानों के साथ किया भेदभाव – दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी सरकार ने मुआवजा बांटने में किसानों के साथ किया भेदभाव – दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी सरकार ने मुआवजा बांटने में किसानों के साथ किया भेदभाव – दुष्यंत चौटाला

भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास पर लगा ब्रेक – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

बीजेपी फूट डालकर राज करने वाली, कांग्रेस और इनेलो डूबी हुई नाव – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 2 फरवरी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए न केवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी करवाया जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया। वे सोमवार को रेवाड़ी जिले में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी।

वहीं जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी, क्योंकि भाजपा हर मोर्चे पर जनता को ठगने और लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों में फूट डालकर राज करने की सोच रखती है। वहीं दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो को डूबती हुई नाव करार दिया और कहा कि इसमें बैठने का कोई फायदा नहीं है इसलिए लोग पार लगाने वाली नाव जेजेपी पर सवार होकर प्रदेश का हित सोचे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को जेजेपी द्वारा सरकार में रहते हुए करवाए गए विकास कार्य भी याद आ रहे है। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल