HOMENATIONALVIRAL

ICC on Pakistan Boycott India match Decision: ‘समाधान निकाल लो, वरना…’, ICC ने दी पाकिस्तान को लास्ट ‘वॉर्निंग’

ICC on Pakistan Boycott India match Decision: 'समाधान निकाल लो, वरना…', ICC ने दी पाकिस्तान को लास्ट ‘वॉर्निंग’

ICC on Pakistan Boycott India match Decision: आईसीसी ने विश्व कप में पाकिस्तान के भारत (India) के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार (Pakistan) करने के फैसले को वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन की मूल भावना के विपरीत बताया है।

आईसीसी ने कहा कि किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर खेलने की अपेक्षा की जाती है। पाकिस्तान के फैसले के बाद आईसीसी (ICC Reaction) ने रविवार को बयान जारी कर कहा, हमने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें टीम को टी-20 विश्व कप में चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी हमें पीसीबी की ओर से औपचारिक सूचना नहीं मिली है।

चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति किसी वैश्विक खेल आयोजन की बुनियादी अवधारणा से मेल नहीं खाती, जहां सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिस्पर्धा करनी होती है। आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और किसी एक मैच या प्रतिद्वंद्वी से दूरी बनाना प्रतियोगिता की पवित्रता और भावना को कमजोर करता है। आईसीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह राष्ट्रीय नीतियों के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह फैसला वैश्विक क्रिकेट और दुनिया भर के प्रशंसकों के हित में नहीं है।

हमें उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि ऐसे फैसले वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिसका पीसीबी सदस्य और लाभार्थी है।

आईसीसी ने दोहराया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता टी-20 विश्व कप 2026 का सफल आयोजन है और यह जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य बोर्डों की भी है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow