ASTROLOGY

Aaj Ka Rashifal 9 September: मीन को बेचैनी, धनु को घर में नकारात्मक ऊर्जा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September (Planets Position Today): गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण और कई के लिए अवसर लेकर आया है।

Aaj Ka Rashifal 9 September (Planets Position Today): गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण और कई के लिए अवसर लेकर आया है। आज का राशिफल 9 सितंबर 2025: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। मेष राशि वालों को मानसिक अवसाद और अज्ञात भय सताएगा। वृषभ राशि वालों को आय और यात्राओं में निराशा मिल सकती है। मिथुन राशि को कोर्ट-कचहरी और पिता के स्वास्थ्य से सावधान रहना होगा। कर्क राशि को मानहानि और यात्रा में परेशानी हो सकती है। सिंह राशि वालों के लिए चोट-चपेट और प्रतिकूल परिस्थितियों का योग है। कन्या राशि पर नकारात्मक ऊर्जा का असर रहेगा। तुला राशि शत्रुओं पर विजय पाएगी। वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव दिख रहा है। मकर राशि को स्वास्थ्य और मित्रों की चिंता रहेगी। कुंभ राशि वालों को जुआ-सट्टा से बचना होगा। मीन राशि के जातक बेचैनी और घबराहट महसूस करेंगे। Ink Khabar आपके लिए लेकर आया है सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi)।

♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)

सिर दर्द और आंखों की परेशानी रह सकती है। मन भयग्रस्त रहेगा और अज्ञात चिंता सताएगी। मानसिक अवसाद महसूस हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आय मन मुताबिक नहीं रहेगी। यात्रा कष्टकारी या निरर्थक हो सकती है। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद न करें। प्रेम और संतान ठीक रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

भाग्य पर निर्भर न रहें। मानहानि का खतरा है। यात्रा थकाऊ होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान ठीक रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

चोट-चपेट का योग है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान अच्छे रहेंगे। व्यापार लाभ देगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। नकारात्मक ऊर्जा जीवन पर असर डालेगी। नौकरी मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान ठीक-ठाक रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उदर या पैरों की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान सामान्य रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

मानसिक दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में दिक्कत होगी। बच्चों की चिंता रहेगी। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। भौतिक सुख-संपदा का अभाव रहेगा। प्रेम और संतान सामान्य। व्यापार भी ठीक-ठाक।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

रोजगार में मध्यम समय रहेगा। नाक, कान और गले की समस्या हो सकती है। भाइयों और मित्रों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग का खतरा है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम और संतान अच्छे रहेंगे। व्यापार भी अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी कमजोर रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow