HARYANAHOME

Hisar Bjp on Budget: देश का आम बजट कल्याणकारी व हर वर्ग का हितैषी : डॉ. आशा खेदड़

Hisar Bjp on Budget: देश का आम बजट कल्याणकारी व हर वर्ग का हितैषी : डॉ. आशा खेदड़

Hisar Bjp on Budget: देश का आम बजट कल्याणकारी व हर वर्ग का हितैषी : डॉ. आशा खेदड़

-विकसित भारत की दिशा में केन्द्रीय बजट महत्वपूर्ण-

-जिला कार्यालय में पार्टीजनों ने देखा केन्द्रीय बजट का लाइव प्रसारण-

हिसार। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने देश के आम बजट को कल्याणकारी व हर वर्ग का हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है, वह विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
डॉ. आशा खेदड़ रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टीजनों के साथ केन्द्रीय बजट देखने उपरांत बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने देश के विकास को गति देने वाला व विकास दर बढ़ाने वाला बजट पेश किया है। भाजपा सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि मेक इन इंडिया को मजबूत करते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए और यह बजट उसी का प्रतीक है। उन्होंने हर वर्ग के हितैषी बजट के लिए पार्टीजनों व आम जनता को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार जताया।


जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय के अलावा जिला के सभी मंडलों में बजट कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पार्टीजनों ने वित्त मंत्री का बजट भाषण लाइव देखा। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिला के अलग अलग मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बजट देखा। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर प्रवीन पोपली, महामंत्री आशीष जोशी, मुनीश ऐलावादी, सतीश सुरलिया, अशोक मित्तल, सुरेंद्र लाहोरिया, अनिल गोदारा, सरोज सिहाग, राजेन्द्र सपड़ा, सुरेश जांगड़ा, राजकुमार इंदौरा, सुरेंद्र सैनी, रामनिवास राड़ा, कुलदीप डेलू, अजय बेनीवाल, नरेश नैन, धर्मवीर पानू, पिंकी शर्मा, संजय सेहरा, कृष्ण बिश्नोई, दीपक अग्रवाल, लोकेश असीजा, सुमन यादव, मोहित सिंघल, प्रोमिला पूनिया, नवीन कुमार, विनोद तोशावड़, संजय थरेजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केन्द्रीय बजट की सराहना की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow