HOMEVIRAL

Milk With Dates Benefits: 3 खजूर बना देंगे घोड़े जैसी ताकत का मालिक, ऐसे खाने से दूर होगी पुरानी से पुरानी कमजोरी

Milk With Dates Benefits: 3 खजूर बना देंगे घोड़े जैसी ताकत का मालिक, ऐसे खाने से दूर होगी पुरानी से पुरानी कमजोरी

पोषण की कमी से कमजोरी आ जाती है। थकान से शरीर टूटने लगता है। ऊर्जा की कमी बनी रहती है। यह समस्या दिमाग को भी कमजोर बना देती है। कुछ लोगों को सालों से कमजोरी की समस्या रहती है। दवाएं तक असर नहीं कर पाती। ऐसे लोग इस देसी इलाज से शरीर की कमजोरी का काम तमाम कर सकते हैं।

कमजोरी कैसे दूर करें? थकान-कमजोरी मिटाने के लिए ताकत और एनर्जी बढ़ाने की जरूरत होती है। इस काम के लिए खजूर मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप एक खास तरीके से खजूर खाएंगे तो कई साल पुरानी कमजोरी खत्म हो जाएगी। आइए खजूर खाने का असरदार तरीका जानते हैं।

खजूर खाने का सही तरीका

सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए इस पावरफुल फूड को खाने का सही टाइम कौन सा है। अगर आप एकदम फिट और फिजिकल एक्टिव हैं तो रात में भी खा सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट अधिकतर लोगों के लिए परफेक्ट टाइम है। आप 3 भीगे खजूर को 1 गिलास दूध में उबाल लें। इस दूध को गुनगुना पीएं।

घोड़े जैसी ताकत लाने का देसी उपाय

आयुर्वेद में खजूर को मर्दाना ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है। USDA के अनुसार, इसमें फाइबर, नेचुरल शुगर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम होता है। नेचुरल शुगर और प्रोटीन ताकत के साथ तेजी लाते हैं। आयरन खून बढ़ाता है और पोटैशियम नसों में जान डालता है।

बीमारियों की होगी छुट्टी

इस नुस्खे में दूध के गुणों के साथ खजूर में मौजूद फ्लेवेनोइड्स, कैरोटेनोइड्स और फेनोलिक एसिड होते हैं। कैरोटेनोइड्स से दिल और आंख की बीमारी दूर होती है। फेनोलिक एसिड इंफ्लामेशन और फ्लेवोनोइड्स डायबिटीज की बीमारी से बचाते हैं। कुल मिलाकर बुढ़ापे में भी शरीर जवानी की तरह तंदरुस्त होता है।

दिमाग की बत्ती जलाने का उपाय

वैज्ञानिक इस फूड को दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छा मानते हैं। यह ब्रेन में होने वाली इंफ्लामेशन को कम करता है। जो कि अल्जाइमर का बड़ा कारण है। यह बीमारी दिमाग की क्षमता को खत्म कर देती है और मुश्किलें होने लगती हैं।

ढांचा होगा तगड़ा

दूध में उबले खजूर हड्डियों के ढांचे के लिए बढ़िया हैं। एक-एक हड्डी में जान आने लगती है। टूटने-मुड़ने का खतरा कम होने लगता है। इसमें हड्डियों की बीमारी से बचाने वाले सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बच्चों को इसका सेवन जरूर करवाना चाहिए।

इस वक्त न खाएं खजूर

आईबीएस की दिक्कत होने परभारी भोजन करने के बादएलर्जी की समस्या होने परडायरिया या दस्त होने परडिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow