
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला पलवल में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा
जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,पलवल पुलिस किसी भी विकट स्थिति से निपटने के लिए है सशक्त-कुलदीप सिंह,आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर।
पलवल। आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह (IPS) ने पलवल का दौरा कर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से तैयार/गठित की गई पुलिस कंपनियों/टुकड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लॉ एंड कम्पनी मे तैनात जवानो के सभी दंगा निरोधक उपकरण सही हो। कम्पनी द्वारा निंरतर अभ्यास किया जाना चहिये।
एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पलवल में लॉ एंड ऑर्डर की 3 कंपनियां जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी कंपनी भी शामिल है तथा कमांडो की दो SWAT टीम बनाई हुई है। प्रत्येक कंपनी में 100 के करीब जवान नियुक्त किए हुए हैं तथा शॉर्ट नोटिस पर कंपनियां ड्यूटी के लिए तुरंत पहुंचती है। इन कंपनियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी निर्धारित किया हुआ है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका प्रशिक्षण लगातार चल रहा है, जवानों को ट्रेनिंग के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इससे उपरांत आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला(IPS), डीएसपी हेडक्वार्टर श्री अनिल कुमार, डीएसपी पलवल श्री सुरेंद्र कुमार, डीएसपी हथीन श्री मोहिन्दर वर्मा, डीएसपी होडल श्री साहिल ढिल्लों सहित जिले के सभी थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
इस बैठक के दौरान आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों, आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए लगाए जाने वाले सीलिंग प्लान, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने, पुलिस कंपनियों की तैनाती, रिस्पांस टाइम, पेट्रोलिंग व्यवस्था, जिले में लगे सभी सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर तैयार रहना आवश्यक है। एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला (IPS) ने आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह को पलवल जिले में की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी सभी निर्देशों की कड़ाई से पालना की जा रही है। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु जिला स्तर पर एक मिसिंग सैल का गठन किया गया है जिसने बड़े पैमाने पर नेपाल, बिहार, दिल्ली आदि स्थानों से गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें बरामद किया है।
आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला पलवल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और पलवल पुलिस के अधिकारी व जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सशक्त हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पलवल पुलिस, अपराध नियन्त्रण में भी त्वरित कार्रवाई कर रही है।
इस दौरान आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर श्री कुलदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पुलिस जवानो को साप्ताहिक अवकाश मिलना चहिये। अपराधियों पर निगरानी तंत्र तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस बैठक का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए और अधिक मजबूत करना था।







