HARYANAHOME

INLD News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की तुरंत विशेष गिरदावरी करवा किसानों को दिया जाए मुआवजा: अभय सिंह चौटाला

INLD News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की तुरंत विशेष गिरदावरी करवा किसानों को दिया जाए मुआवजा: अभय सिंह चौटाला

INLD News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की तुरंत विशेष गिरदावरी करवा किसानों को दिया जाए मुआवजा: अभय सिंह चौटाला

ओलावृष्टि से हुए नुकसान के साथ साथ पिछले साल बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का लंबित कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा किसानों को तुरंत दे सरकार

भाजपा सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी के कारण किसान हर साल भारी कर्ज में जकड़ता जा रहा है

चंडीगढ़, 27 जनवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश के दर्जन भर जिलों में बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने एक बार फिर अन्नदाता की कमर तोड़ कर रख दी है। खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं समेत अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पहले बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के नुकसान का मुआवजा तो बीजेेपी सरकार ने किसानों को आज तक नहीं दिया है। ऊपर से मंगलवार को फिर से भारी ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल से किसान आर्थिक तौर पर पूरी तरह से टूट गया है। किसानों का इतना भारी नुकसान होने के बाद भी भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है और आंखें बंद किए हुए है।

भाजपा सरकार द्वारा अभी तक किसानों को पिछले साल बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा न दिए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान कब तक हर आपदा को अकेले झेलेगा और सरकार सिर्फ मूक दर्शक बनी रहेगी। बड़े बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार करके बीजेपी नेताओं ने प्रदेश की जनता के हजारों करोड़ रुपए लूट लिए, झूठे प्रचार पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर दिए लेकिन किसान की बर्बाद फसल का मुआवजा देने के बात जब आती है तो बीजेपी सरकार दे नहीं रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही हरियाणा के हर किसान पर औसतन ढाई लाख रुपए का कर्जा है जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी करवाए और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के साथ साथ पिछले साल बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का लंबित कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा किसानों को तुरंत दिया जाए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow