HARYANAHOME

Haryana News: विभागीय कार्रवाई झेल रहा कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित, अब मीटिंग लीक का भी शक!

Haryana News: विभागीय कार्रवाई झेल रहा कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित, अब मीटिंग लीक का भी शक!

Haryana News: विभागीय कार्रवाई झेल रहा कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित, अब मीटिंग लीक का भी शक!

फतेहाबाद में कार्यरत APRO नरेंद्र सोनी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस पर “उल्लेखनीय कार्य” के लिए सम्मानित किया गया, जो कई सवाल खड़े करता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस सम्मान के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष की ओर से कोई अनुशंसा नहीं की गई, फिर भी उन्हें सम्मानित किया गया।

इतना ही नहीं, APRO नरेंद्र सोनी अधिकारियों की ऑफिसर मीटिंग में हुई ग़ैर-ज़रूरी और गुप्त बातों को चयनित मीडिया तक पहुंचाने के शक के दायरे में भी रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की मीटिंग से जुड़ी अंदरूनी बातें मीडिया में लीक किए जाने को लेकर उन पर संदेह जताया गया है, जिससे प्रशासनिक गोपनीयता पर भी सवाल उठते हैं।

ड्यूटी में लापरवाही और समय पर कार्यालय न आने की शिकायतों को गंभीर मानते हुए उपायुक्त ने APRO नरेंद्र सोनी को नगराधीश कार्यालय में सुबह और शाम हाजिरी लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर रखे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि

? जिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही हो,

? जो मीटिंग की गोपनीय बातों के लीक होने के शक के दायरे में रहा हो,

? और जिस पर स्वयं उपायुक्त निगरानी के आदेश दे चुके हों,

➡️ उसे सम्मानित कराने की अनुशंसा किस अधिकारी ने की?

यह मामला न सिर्फ सम्मान प्रक्रिया बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और गोपनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

फतेहाबाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एआईपीआरओ नरेंद्र सोनी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान आज किया गया सम्मानित, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढा ने किया सम्मानित, गौरतलब है कि नरेंद्र सोनी के द्वारा सरकार की योजनाएं पत्रकारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचने में निभाई जा रही है अहम भूमिका..

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow