HARYANA

Palwal News: जापानी संस्थानों से हाथ मिलाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय 

Palwal News: जापानी संस्थानों से हाथ मिलाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय 

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।जापानी संस्थानों से हाथ मिलाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

एक सप्ताह के जापान दौरे से लौटे कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कई जापानी संस्थानों ने की साझेदारी की पेशकश

नर्सिंग, एल्डर केयर, योगा, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन और कंस्ट्रक्शन सहित विभिन्न क्षेत्रों युवाओं की जापान में सबसे ज्यादा जरूरत

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जापान के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाएगा। इसके लिए कई बड़े जापानी संस्थानों के साथ हाथ मिलाने की तैयारी है। अपनी एक सप्ताह की जापान यात्रा से लौटे कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया इंडिया जापान हायर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत यह दौरा बेहद सफल रहा। इंडिया-जापान यूनिवर्सिटी लीडर्स समिट-2026 में कई जापानी संस्थानों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ आपसी साझेदारी की पेशकश की है। यह परस्पर साझेदारी न केवल अकादमिक तौर पर महत्वपूर्ण होगी, बल्कि युवाओं के रोजगार की दृष्टि से भी यह काफी महत्वाकांक्षी कदम साबित होगा।

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अपने जापान दौरे में वहां के कई नामचीन विश्वविद्यालयों, शिक्षण तथा प्रशासनिक संस्थानों का भ्रमण किया और उनके शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की। इनमें क्योटो यूनिवर्सिटी, कंसाई यूनिवर्सिटी, सोफिया यूनिवर्सिटी और जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन सहित कई संस्थानों के नाम शामिल हैं। जापान के शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ भी टोक्यो में महत्वपूर्ण बैठक हुई है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि जापान भारत को अपने रणनीतिक साझीदार के रूप में और प्रगाढ़ संबंध बनाना चाहता है। इसी कड़ी में वहां की सरकार भारत के साथ उच्च शिक्षा, रिसर्च, मोबिलिटी, प्रतिभा विकास और कौशल विकास के कार्यक्रमों में भागीदारी चाहती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में आयोजित समिट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सुमेलित करते हुए विविध आयामों पर चर्चा हुई है। जापान के सभी संस्थान भारतीय संस्थानों के साथ भागीदारी के लिए उत्सुक हैं। वर्क फ़ोर्स और पेशेवर क्षेत्रों में भारत का प्रतिनिधत्व बढ़ाने के लिए जापानी खुली बाहों से स्वागत कर रहे हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग, एल्डर केयर, योगा, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन और कंस्ट्रक्शन सहित विभिन्न क्षेत्रों युवाओं की जापान में बहुत जरूरत है। यदि हमारे युवा जापानी लेंग्वेज के लेवल पार कर लें तो उसी के अनुरूप रोजगार के अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जापानी लेंग्वेज कोर्स को अन्य स्किल आधारित प्रोग्राम के साथ जोड़ कर इस दिशा में तत्परता से कार्य करेगा। उन्होंने भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक और कौंसल जनरल ऑफ़ इंडिया चंद्रु अप्पार के सहयोग और सत्कार की भी सराहना की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में Giorgia Andriani ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर मचा बज़ सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर