Palwal News: राज्य स्तरीय एलुमनी मीट बनी राष्ट्रीय एलुमनी मीट, नवोदय विद्यालय प्रतिभा सृजन की खान : उपायुक्त हरीश वशिष्ठ
Palwal News: राज्य स्तरीय एलुमनी मीट बनी राष्ट्रीय एलुमनी मीट, नवोदय विद्यालय प्रतिभा सृजन की खान : उपायुक्त हरीश वशिष्ठ

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, रसूलपुर (पलवल) : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में राज्य-स्तरीय एलुमनी मीट उसे समय राष्ट्रीय स्वरूप में परिवर्तित हो गई जब विद्यालय के प्रांगण में छह राज्यों से एलमुनियम प्रतिभागिता के लिए पहुंचे जिसमें एलुमनी एसोसिएशन बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान पुणे दिल्ली जम्मू कश्मीर के पूर्व विद्यार्थी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर आए पूर्व छात्र एवं पूर्व नवोदय शिक्षक अतिथियों का हरियाणा कला परिषद द्वारा भेजी गई नगाड़ा पार्टी एवं बैंड पार्टी के माध्यम से पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर ब्रज नट मण्डली के कलाकारों ने मंच से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला उपायुक्त श्री हरीश वशिष्ठ जी जो स्वयं नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र हैं व समिति के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । उपस्थित अधिकांश अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी नवोदय पृष्ठभूमि से रहे, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई जिसमें करनल अमिताभ भारद्वाज जम्मू कश्मीर से विंग कमांडर जे ळ गुप्ता दिल्ली भाजपा कार्यालय के प्रभारी कैलाश अग्रवाल उपनिदेशक बागवानी दीपक धत्तरवाल आदि उपस्थित रहे ।उपायुक्त हरीश वशिष्ठ ने अपने अध्यक्षीय भाषण में नवोदय विद्यालयों को प्रतिभा सृजन का सार्वभौमिक केंद्र करार दिया और कहा कि ऐसे आयोजन से वर्तमान विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर रक्तदान शिविर में पूर्व विद्यार्थियों ने 51 यूनिट रक्त दान करके सामाजिक कार्य में भी अपना योगदान दिया
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का संबोधन स्वागत प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने किया। धन्यवाद नवोदय परिवार पलवल के जिला संयोजक संदीप तेवतिया ने रात दिन मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पलवल फरीदाबाद संगठन के सभी पदाधिकारी और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पटना (बिहार) से आए कलाकार रैंबो मुखिया जी ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे सभी अतिथि झूम उठे। इसी क्रम में नवोदय की पहचान को समर्पित विशेष गीत “मैं नवोदय बोल रहा हूँ” का शुभारंभ किया गया।
गायक श्री राजेश बंसल जी की भावपूर्ण गायकी ने ऐसा वातावरण रच दिया कि उपस्थित सभी श्रोताओं के रोम-रोम में नवोदय के प्रति गर्व और भावनाएँ जाग उठीं और पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
उत्तराखंड राज्य से परेला विधानसभा के विधायक नवोदयन श्री दुर्गेश पाल जी कार्यक्रम के समापन के पश्चात पलवल पहुँचकर आयोजकों से भेंट की कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।
इस राज्य-स्तरीय एलुमनी मीट के सफल आयोजन में पलवल नवोदय परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजकों ने बिहार, झारखंड, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में जाकर पूर्व छात्रों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान श्री संदीप तेवतिया जी, उप प्रधान श्री नरेंद्र बैसला जी, कोषाध्यक्ष श्री सुनील बेनीवाल जी, सचिव श्री बृजमोहन शर्मा जी, श्री योगेश तेवतिया जी, श्री रजनीश शर्मा जी एवं श्री हरेंद्र तेवतिया जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में आयोजकों द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोटूका के समस्त पूर्व छात्रों, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।







