HARYANA

Palwal News: 2025 में साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने तोड़ा साइबर ठगों का तिलिस्म, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्य के ठिकानों के सैकड़ो ठगों को दबोचा

Palwal News: 2025 में साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने तोड़ा साइबर ठगों का तिलिस्म, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्य के ठिकानों के सैकड़ो ठगों को दबोचा

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।2025 में साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने तोड़ा साइबर ठगों का तिलिस्म, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्य के ठिकानों के सैकड़ो ठगों को दबोचा

ठगों से करीब 3 करोड रुपए बरामद एवं फ्रीज़ करा पीड़ितों को वापिस दिलाकर पाई बड़ी उपलब्धि।

साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साईबर अपराध की गंभीरता को समझते हुए हरियाणा सरकार ने प्रत्येक जिला मे एक साईबर थाना स्थापित किया हुआ है। जिला पलवल मे भी पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला, भा.पु.से. के कुशल निर्देशन मे कार्य करते हुए साल 2025 मे अब तक क्रिप्टोकरंसी के नाम से, जानकार बनकर ठकने वाले, स्टोक मार्केट मे इन्वेस्ट कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले, पालतु पशुओ की बिक्री, खरीददारी करने के नाम पर ठगी करने वाले , OLX पर ठगी करने वाले, डिजीटल अरेस्ट , फर्जी यु ट्युब अधिकारी, फर्जी CBI बनकर, गेमिंग एप के माध्यम से जिला की जनता से साईबर ठगी करने वालो पर 222 FIR दर्ज की गई जिनमे देश के अलग अलग राज्यो मध्य-प्रदेश, दिल्ली, उ.प्र. उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान से ठगी करने वाले गिरोह के 300 से अधिक ठग अपराधियो को गिरफ्तार करके ठगी के कार्य मे प्रयोग होने वाले भारी मात्रा मे फर्जी सिम, मोबाईल फोन, लैपटॉप और गाडी, अलग अलग बैको के फर्जी खाते बरामद किये जा चुके है। अब तक करीब 2000 शिकायतो का सफलता पुर्वक समाधान करके जिला पलवल की जनता से साईबर ठगी करके ठगे गए रुपयो मे से करीब 3 करोड रुपयो को साईबर थाना पुलिस पिडित लोगो को वापस दिला चुकी है।

प्रभारी साईबर थाना ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में साइबर थाना सहित जिला के सभी थाना पुलिस ने साल भर मे 200 से ज्यादा साईबर अवेयरनैस कार्यक्रम जिलेभर मे अलग अलग शिक्षा संस्थान, सावर्जनिक स्थान पर कर करीब 20 हजार लोगों को जागरूक किया गया है। साईबर थाना पुलिस My BHARAT पोर्टल के माध्यम से शिक्षण सस्थानो के विद्यार्थियो को साईबर अपराध तथा अपराधियो से बचने का प्रशिक्षित कर रही है।

*अपील-* साईबर थाना पुलिस की जनता से अपील है कि फर्जी क्रेडिट मैसेज फ्राड, सोशलमिडिया/फेस बुक पर अंजान से दोस्ती, फर्जी लोन एप, टेलग्राम चैनल / वर्क फ्राम होम, गुगल पर फर्जी कस्टमर केयर नम्बर, स्क्रीन शेयरिग एप से फ्राड करने वालो से,SMS फॉरवर्ड/ APK फाईल डाउनलोड, जीवन साथी/ डेटिंग एप, नग्न विडियो से फ्राड करने वालो से सतर्क रहने की अपील करती है। कोई भी साईबर अपराध होने पर तुरंत 1930 /112 पर कॉल करके साईबर अपराध की शिकायत करे या WWW. CYBERCRIME.GOV.IN लॉगइन करके शिकायते करे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow