Palwal News : पलवल में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यापकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मामराज रावत से मिले
Palwal News : पलवल में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यापकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मामराज रावत से मिले

Palwal News : मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यापकों की समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय स्थित कार्यालय पर नव पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी पलवल डॉक्टर मामराज रावत से मिला। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मामराज रावत हाल ही में उप जिला शिक्षा अधिकारी से जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

उनकी पदोन्नति पर हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने प्रांतीय सलाहकार भगवान सिंह सौरोत, प्रैस सचिव रवि दत्त जोशी और जिला प्रधान नवल किशोर बघेल के नेतृत्व में उनका बुके देकर पुष्प-मालाओं से स्वागत किया और पदोन्नति पर बधाई दी। इस अवसर पर हंसराज रावत ने कहा कि कार्यालय स्तर पर अध्यापकों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए। किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी न की जाए। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन हमेशा तैयार है। अधिकारी ने मास्टर वर्ग की समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि अध्यापकों की जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा और राज्य स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर हंसराज रावत, लक्ष्मण सिंह, रतन सिंह, हरेंद्र यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।







