HARYANA

Anil Vij: कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Anil Vij: कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Anil Vij: कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

’रोहतक में खिलाड़ी की मौत पर विज ने जताया दुख-“जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई”’

चण्डीगढ़, 27 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है।

ऊर्जा मंत्री श्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।”

रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए श्री विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सान्या मल्होत्रा की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर! ईशा गुप्ता के लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश! पति से विवाद के बीच क्रूज पर सपना चौधरी का ‘जादुई’ अंदाज़! 2 बच्चों की मां है ये एक्ट्रेस, 39 की उम्र में भी मेंटेन है फिगर सिजलिंग अनन्या! अपनी लेटेस्ट ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।