HARYANA

Haryana News: दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले “लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा”

Haryana News: दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले “लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा”

Haryana News: दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले “लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा”

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला में जनसमस्याएं सुनते हुए युवती व उसके परिवार से हुई मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अम्बाला कैंट थाने के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सके, ये मेरे और तेरे लिए मरना है”।

उन्होंने कहा कि जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपत्ति ने अपनी शिकायत दी थी। दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा गया और गाली-ग्लोच की। इस पर युवती ने माता-पिता को तुरंत फोन करके मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने मौके से डॉयल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई, कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात्रि सिविल अस्पताल मैडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्‌ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियों से मारने की धमकी दे रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है।

इससे पहले, मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अन्य समस्याओं को भी सुना। उनके समक्ष बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आई जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मच्छौंडा निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी बारे, युवकों द्वारा रोडवेज वर्कशॉप में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button