HARYANANATIONAL

Anil Vij: “ममता बैनर्जी का नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – अनिल विज

Anil Vij: “ममता बैनर्जी का नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – अनिल विज

Anil Vij: “ममता बैनर्जी का नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – अनिल विज

“पंजाब को लूटकर खोखला कर दिया, आज सबसे अधिक कर्ज़ में डूबा राज्य” – विज का कटाक्ष

“संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया था, इमरजेंसी इसका सबसे बड़ा प्रमाण” – अनिल विज

चण्डीगढ, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग। पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’।

हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’।

श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow