Hisar News: जाट धर्मशाला सभा 24 को मनाएगी दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती: संजीव कोहाड़
Hisar News: जाट धर्मशाला सभा 24 को मनाएगी दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती: संजीव कोहाड़

Hisar News: जाट धर्मशाला सभा 24 को मनाएगी दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती: संजीव कोहाड़
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्यातिथि, विधायक रणधीर पनिहार करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
हिसार। जाट धर्मशाला, हिसार के प्रधान संजीव कोहाड़ नंबरदार ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जाट धर्मशाला सभा, हिसार द्वारा 24 नवंबर, सोमवार को दीनबंधु रहबर-ए-आजम चौधरी सर छोटूराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्यातिथि होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता नलवा हलका के विधायक रणधीर पनिहार करेंगे। समाजसेवी गांव सातरोड़ के पूर्व सरपंच नरेश पूनिया विशिष्ट अतिथि होंगे।
प्रधान संजीव कोहाड़ नंबरदार ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभा द्वारा पिछले एक सप्ताह से गांवों व शहर में संपर्क अभियान चलाया हुआ है और विभिन्न समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम एक महान व्यक्तित्व थे। उनको किसानों का मसीहा माना जाता है। उन्होंने किसान वर्ग को उसकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने का काम किया। उनके कारण आज 36 बिरादरी के किसान अपनी-अपनी जमीन के मालिक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में 100 गांवों के नंबरदारों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

जाट धर्मशाला सभा के सचिव सुभाष सिंधु ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समारोह के बाद आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि महापुरुषों को जातियों में नहीं बांटना चाहिए। महापुरुषों ने सर्व समाज की भलाई के लिए कार्य किए थे। दीनबंधु सर छोटूराम की वजह से ही समाज के 36 बिरादरी के किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिला था, जिसके कारण किसान आज अपनी जमीन के मालिक हैं।
इस अवसर पर धांसू गौशाला के प्रधान वेदप्रकाश बैनीवाल, महाबीर भगाना, जाट धर्मशाला सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सोनू गोयत, उपप्रधान जयवीर सिंह, सहसचिव धर्मपाल ढिल्लो, कोषाध्यक्ष दीपक गिल, रणधीर बामल, रामस्वरूप कस्वां नंबरदार सरसाना, राजेंद्र भारती व ओमप्रकाश सहरावत आदि भी उपस्थित रहे।
Back to top button







