ASTROLOGY

22 November 2025 Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

22 November 2025 Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

22 November 2025 Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष —नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कोई बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष —दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। फालतू खर्च होगा। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विवेक का प्रयोग करें।

मिथुन —विवाद में न पड़ें। शत्रु परास्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा से लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवन सुखमय होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क —कुसंगति से हानि होगी। योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्‍थिति सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कर्ज में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। जल्दबाजी न करें।

सिंह —-तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। अपेक्षित कार्य पूरे होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। प्रमाद न करें।

कन्या —चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। कुसंगति से हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। समय पर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। लाभ में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है।

तुला —-लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक— यात्रा लाभदायक रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

धनु —रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन में मन लगेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा आनंददायक रहेगी। खाने-पीने में ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर —कोई बुरी सूचना से चिंता बढ़ेगी तथा किसी अपने का व्यवहार दिल को आहत करेगा। तनाव बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक रहेगा। आय में कमी रह सकती है। किसी की बातों में न आएं।

कुंभ— मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। चिंता में कमी रहेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी।

मीन –घर में मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवेक से कार्य करें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow