HARYANA

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : अनिल विज

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : अनिल विज

Anil vij: श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : अनिल विज

नगर कीर्तन यात्रा मंगलवार प्रात: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होकर अम्बाला छावनी में आएगी

चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में मंगलवार, 18 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। यात्रा के स्वागत हेतु वह स्वयं तैयारियों के लिए जितनी भी बैठक हुई , उनमें शामिल रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जोकि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगी।

मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व अन्य संस्थानों तथा संगठनों को यात्रा में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद लेने का आह्वान भी किया गया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल