HARYANA

Palwal News: पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर, जिलेभर में लगातार जारी सघन सर्च अभियान

Palwal News: पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर, जिलेभर में लगातार जारी सघन सर्च अभियान

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल, 12 नवंबर। डीएसपी शहर एवं ट्रैफिक पलवल श्री मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही की सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए पलवल पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला,IPS के निर्देशानुसार पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलेभर में पुलिस द्वारा सघन सर्च अभियान लगातार जारी है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में पुलिस टीमों द्वारा गहन तलाशी ली जा रही है।

डीएसपी वर्मा ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर या नजदीकी थाने में सूचना दें।


उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की साइबर टीम पैनी नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, झूठी या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी श्री वरुण सिंगला ने बताया कि जिलेभर में स्नीफर डॉग यूनिट, स्पेशल कमांडो, राइडर पीसीआर और ईआरवी वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो लगातार संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चला रहे हैं। पलवल पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि “पलवल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल