HARYANA

Haryana News: फरीदाबाद में डॉक्टर से आरडीएक्स बरामदगी पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज — “एजेंसियां जांच कर रही हैं, हिंदुस्तान ऐसे किसी को बख्शेगा नहीं”

Haryana News: फरीदाबाद में डॉक्टर से आरडीएक्स बरामदगी पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज — “एजेंसियां जांच कर रही हैं, हिंदुस्तान ऐसे किसी को बख्शेगा नहीं”

Haryana News: फरीदाबाद में डॉक्टर से आरडीएक्स बरामदगी पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज — “एजेंसियां जांच कर रही हैं, हिंदुस्तान ऐसे किसी को बख्शेगा नहीं”

चंडीगढ़, 10 नवंबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने फरीदाबाद में एक डॉक्टर के पास से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 और ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद होने की घटना को गंभीर मामला बताया है।

उन्होंने कहा कि “यह बहुत गंभीर विषय है। इस पर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई, किसने दी, इसका उद्देश्य क्या था, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह संपूर्ण जांच का विषय है, लेकिन इतना तय है कि हिंदुस्तान ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शेगा नहीं।”

श्री विज आज मीडिया कर्मियो के सवालों का जवाब दे रहे थे।

“राहुल गांधी अब राजनीति छोड़ने के बाद नए काम तलाश रहे हैं” — अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल ही में पेंटिंग करते हुए सामने आए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा, “राहुल गांधी का राजनीतिक करियर अब समाप्ति की ओर है। बिहार चुनाव के बाद यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब वे कभी मछलियां पकड़ते हैं, कभी पेंटिंग करते हैं, कभी खेतों में काम करते हैं — यानी यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन-सा काम उनके लिए उपयुक्त रहेगा।”

 

राहुल गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कहीं भी चले जाएं, लेकिन वोट चोरी के लिए एक दिन पकड़े जाएंगे,” पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “राहुल गांधी स्वयं अपनी बात नहीं समझ पाते। उन्होंने यह दिखाया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी वोट डाली, लेकिन इससे यह कैसे साबित होता है कि वह वोट भाजपा को ही गई? संभव है कि वह कांग्रेस ने ही डाली हो। जाली वोट डालना भाजपा की नहीं, कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है।”

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल