HARYANA

Abhay Singh Chautala on BJP: बीजेपी सरकार धान घोटाला कर किसानों को लूट रही है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala on BJP: बीजेपी सरकार धान घोटाला कर किसानों को लूट रही है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala on BJP: बीजेपी सरकार धान घोटाला कर किसानों को लूट रही है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

विडंबना है कि बीजेपी सरकार धान को उगाने वाला अन्नदाता की फसल को न तो एमएसपी पर खरीद रही, न ही जलभराव के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा दे रही और न ही खाद दे रही है

सरेआम लाखों टन सस्ता धान यूपी और बिहार से लाकर मिलरों ने सरकार को दिया है, फर्जी पंजीकरण किए गए हैं जिसकी खबरें मीडिया में छपी हैं बावजूद इसके बीजेपी के मंत्री बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं कि बाहरी राज्यों से धान नहीं खरीदा गया

चंडीगढ़, 10 नवंबर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में हर साल धान का घोटाला किया जाता है और अधिकारी से लेकर नेता तक सभी मिलकर हजारों करोड़ रूपए अपनी जेबों में डाल लेते हैं। कितनी विडंबना है कि यही बीजेपी की सरकार धान को उगाने वाला अन्नदाता को उसकी धान की फसल को एमएसपी पर न खरीद कर लूट रही है। बीजेपी सरकार डीएपी खाद किसानों के लिए उपलब्ध नहीं करती लेकिन वही खाद कालाबजारी करने वालों के पास ब्लैक में जितना मर्जी ले लो। बीजेपी सरकार ने किसानों की दयनीय हालात बना दी है। किसान जलभराव, मुआवजा नहीं मिलने, खाद नहीं मिलने, फसल की एमएसपी नहीं मिलने के कारण पूरी तरह से आर्थिक रूप से टूट चुका है। वहीं बीजेपी सरकार के संरक्षण में उपर से लेकर नीचे तक हर कोई किसानों को लूटने में लगे हैं। धान का घोटाला छुपाने के लिए बीजेपी के नेता उल जलूल बयान दे रहे हैं। सरेआम लाखों टन सस्ता धान यूपी और बिहार से लाकर मिलरों ने सरकार को दिया है। फर्जी पंजीकरण किए गए हैं जिसकी खबरें भी अखबारों में छपी हैं लेकिन उसके बावजूद बीजेपी के मंत्री बेशर्मी से झूठा बयान दे रहे हैं कि बाहरी राज्यों से धान नहीं खरीदा गया। जबकि सच्चाई यह है कि जलभराव व बिमारी आने के कारण हरियाणा में धान की फसल उपज लगभग 40 प्रतिशत कम हुई है उसके बावजूद भी धान खरीद लक्ष्य से भी ज्यादा मंडियों में पहुंचा है। बीजेपी सरकार हल्दी रोग बीमारी और जलभराव से खराब हुई धान फसल के असली आंकड़ों को छिपा रही है। अगर असली आंकड़े जारी किए जाएं तो किए जा रहे धान घोटाले की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow