HARYANA

Anil Vij: अम्बाला छावनी व अंबाला शहर के मध्य रोजाना कई लोगों का आना जाना होता है, उनकी सुविधा के लिए लोकल/शहरी बस सेवा का सुदृढीकरण किया जा रहा- अनिल विज

Anil Vij: अम्बाला छावनी व अंबाला शहर के मध्य रोजाना कई लोगों का आना जाना होता है, उनकी सुविधा के लिए लोकल/शहरी बस सेवा का सुदृढीकरण किया जा रहा- अनिल विज

Anil Vij: अम्बाला छावनी व अंबाला शहर के मध्य रोजाना कई लोगों का आना जाना होता है, उनकी सुविधा के लिए लोकल/शहरी बस सेवा का सुदृढीकरण किया जा रहा- अनिल विज

अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद शेष अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा – अनिल विज

चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारे शहर के लोगों का सफर आरामदय हो, अम्बाला छावनी व शहर के मध्य कई लोगों का आना जाना होता है इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोकल/शहरी बस सेवा का सुदृढीकरण किया जा रहा है।

श्री विज आज पत्रकारों से बतचीत कर रहे थे।

अम्बाला छावनी में पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसें लोकल बस सेवा में शामिल होने पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पिछले कई वर्षों से लोकल बस सेवा बंद थी और उन्होंने परिवहन मंत्री बनते ही यह सेवा बहाल कराई है। लगभग 25 बसें दिन में अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट व आसपास गांवों में अपनी परिवहन सेवाएं दे रही है जिससे जनता को सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इनमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें है, कुछ छोटी बसें है जोकि विभिन्न छोटे क्षेत्रों में आवागमन करती है।

अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद शेष अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा – विज

अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद छावनी के अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर श्री विज ने कहा कि हमने पूरे सदर क्षेत्र में पहले स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवा दी थी जोकि कामयाब रही है। बरसातों में पानी तेजी से निकला है और किसी भी बाजार में पानी नहीं भरा है और पाइप लाइन अंडरग्राउंड होने पर मक्खी-मच्छरों का भी फर्क पड़ा है। अब शेष अम्बाला छावनी में भी इसी प्रकार से स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवाई जाएगी और इस कार्य के लिए 57.42 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने मंजूर कर दी है। श्री विज ने बताया कि डिफेंस कालोनी तक ड्रेनेज सिस्टम डाला जाएगा और अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी जिसके बाद कार्य शुरू होगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow