HARYANA

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर दी बड़ी सौगात, पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर दी बड़ी सौगात, पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर दी बड़ी सौगात, पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ

पेपरलेस रजिस्ट्री से समय और संसाधनों की बचत होगी और भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली, 1 नवम्बर- हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को एक और सौगात दी है। राज्य सरकार ने हरियाणा को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम की ओर अग्रसर करते हुए मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू की है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बटन दबाकर इस प्रणाली को लागू किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा तहसील से इस पहल की शुरुआत की थी, जिसे अब पूरे राज्य में विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से 31 अक्तूबर, 2025 तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जो इस व्यवस्था की सफलता का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई प्रणाली से दशकों पुरानी जटिल रजिस्ट्री प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी और अब रजिस्ट्री कार्यों में अनावश्यक देरी की समस्या समाप्त हो जाएगी। नागरिक अब अपने घर बैठे ही अधिकतर प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। केवल एक बार फोटो खिंचवाने के लिए संबंधित तहसील में जाना आवश्यक होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे प्रदेश की जनता को वास्तविक सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पेपरलेस रजिस्ट्री से समय और संसाधनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा।

इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा, अंतोदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी अनुपमा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, राजस्व विभाग के विशेष सचिव श्री यशपाल सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल