उत्तर प्रदेश

बलिया में पिकअप और जीप में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने सड़क हादसे में जानकारी देते हुए बताया कि बलिया के थाना बैरिया इलाके में मंगलवार तड़के तीन साढ़े तीन बजे करीब एक मार्शल कार और एक पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

 

.पुलिस ने यह भी बताया कि ये सभी लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव मासुमपुर गांव से दो मार्शल कारों में बैठक कर मांगलिक कार्यक्रम से अपने घर दोकटी लौट रहे थे। इसी वक्त ये हादसा हो गया। एसपी सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें...  दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए राहुल गांधी,भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल