राजनीतिहरियाणा

कौन हैं हिसार से सांसद और पूर्व IAS अधिकारी बृजेंद्र सिंह, जिन्होंने BJP से इस्तीफा दे दिया?

भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने फैसले के लिए राजनीतिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे हिसार के लिए संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।

 

कौन हैं बृजेंद्र सिंह?
बृजेंद्र सिंह हरियाणा के हिसार से सांसद हैं। वह लोक लेखा समिति (भारत) और रक्षा (भारत) की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। बृजेंद्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजेंद्र सिंह का ब्यान
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजेंद्र सिंह कहते हैं, “… 2 अक्टूबर को जींद की रैली में उठाया गया एक मुद्दा हरियाणा में भाजपा-जजपा के गठबंधन के बारे में था। इस बारे में एक निर्णय लिया गया और यह भी एक कारण (भाजपा छोड़ने का) है।

इन्हें भी पढ़ें...  बिजली उपभोक्ताओं को समस्याओं से मिलेगी निजात, पंचकूला जोन की सुनवाई 24 को होगी

हरियाणा के हिसार से बीजेपी सांसद ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल