TRENDINGखास खबरदेशराजनीति

झारखंड के रांची में INDIA ब्लॉक द्वारा ‘उलगुलान न्याय महारैली’

लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड की राजधानी रांची में आज विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की ‘उलगुलान न्याय रैली’ का आयोजन हो रहा है। इस रैली में 14 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं । रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अबदुल्ला, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल होंगे। रैली का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कर रहा है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी INDIA गठबंधन की ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची हवाईअड्डे पहुंचे।

 

रांची हवाईअड्डे पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “भाजपा भगाओ देश का लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश का संविधान बचाओ… INDIA गठबंधन एकजुट है। हेमंत सोरेन के साथ जो अन्याय हुआ है, झारखंड की जनता इसका बदला लेगी।”

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं। हमारी जो धर्मनिरपेक्षता की परंपरा रही है, उसको बचाना चाहते हैं और हम देश को प्यार से आगे ले जाना चाहते हैं…”

INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “यह बहुत बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि झारखंड में इतनी बड़ी रैली कभी हुई होगी…स्वत: लोग इस रैली में आ रहे हैं…INDIA गठबंधन एक साथ है तो इस रैली की सफलता का हमें पूरा विश्वास है…जनता सब जानती है, जनता सब देख रही है…झारखंड उलगुलान के लिए हमेशा से जाना जाता है…केंद्र में जो पार्टी है वो लगातार विपक्षी पार्टियों को तंग कर रही है…इसी के खिलाफ यह रैली है…”

 

इन्हें भी पढ़ें...  बिजली उपभोक्ताओं को समस्याओं से मिलेगी निजात, पंचकूला जोन की सुनवाई 24 को होगी

(इस खबर को inkkhabar.com  टीम ने संपादित नहीं किया है.  ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. inkkhabar.com द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट inkkhabar.com  के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल