TRENDINGमनोरंजन

कौन हैं सिनी शेट्टी? जो पहुंची हैं 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के फाइनल में,करेंगी देश का नाम रोशन

मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) कॉम्पिटिशन का फाइनल 9 मार्च 2024 को भारत के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है। 28 साल बाद भारत में ये प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसे लेकर देशभर के लोगों में उत्साह भी नजर आ रहा है। इस कॉम्पिटिशन में सिनी शेट्टी (Sini Shetty )भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

 

कौन हैं सिनी शेट्टी (Sini Shetty )?
71वें मिस वर्ल्ड(71st Miss World ) कॉम्पिटिशन के फाइनल में पहुंचने वाली कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी (Sini Shetty ) मुंबई से ताल्लुक रखती हैं और वे इस बार मिस वर्ल्ड के लिए कॉम्पिटीट कर रही हैं। सिनी शेट्टी (Sini Shetty ) फैंस की नजरों में अभी से ही आ गई हैं और सभी उन्हें बधाई सन्देश दे रहे हैं। सिनी शेट्टी (Sini Shetty )का जन्म 2 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार कर्नाटक से ताल्लुक रखता है। सिनी शेट्टी (Sini Shetty )117 देशों की कंटेस्टेंट्स संग वे मुकाबला करती नजर आएंगी।

आपको बता दें कि भारत की रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अगर सिनी शेट्टी (Sini Shetty ) ये खिताब जीतती हैं तो वह भारत की 7वीं मिस वर्ल्ड होंगी। सिनी (Sini Shetty )सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। सिनी शेट्टी (Sini Shetty )के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं।

इन्हें भी पढ़ें...  PM MODI IN UDHAMPUR: ‘कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, PDP और बाकी सारे दल जम्मू-कश्मीर को... चुनावी जनसभा में बोले PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल