HARYANA

Republic Day Celebrations: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day Celebrations: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day Celebrations: चंडीगढ़, 20 जनवरी- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पंचकूला तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ‘एट होम’ कार्यक्रम लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। राज्य के सभी मंडलों, जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है।

अम्बाला में सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, भिवानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में सांसद श्री धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, फतेहाबाद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, नवगठित जिला हांसी में केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, हिसार में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, झज्जर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, जींद में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी और कैथल में सांसद श्री नवीन जिंदल ध्वजारोहण करेंगे।

करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महेंद्रगढ़ में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, नूंह में सांसद श्री सुभाष बराला, पलवल में सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, रोहतक में सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, सोनीपत में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा तथा यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

जिला अम्बाला के नारायणगढ़ में मंडल आयुक्त, बराड़ा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), लोहारू में बवानी खेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह, तोशाम में जिला परिषद, चरखी दादरी के चेयरमैन श्री मनदीप डालावास, सिवानी में भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बाढड़ा में स्थानीय विधायक श्री उमेद सिंह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

बड़खल में स्थानीय विधायक श्री धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ में स्थानीय विधायक श्री मूलचंद शर्मा, टोहाना में नलवा के विधायक श्री रणधीर पनिहार, रतिया में जिला परिषद, फतेहाबाद की अध्यक्ष श्रीमती सुमन खीचड़, पटौदी में स्थानीय विधायक श्रीमती बिमला चैधरी, बादशाहपुर में रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, सोहना मंे स्थानीय विधायक श्री तेजपाल तंवर, नारनौंद में हांसी के विधायक श्री विनोद भ्याणा, बरवाला में हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ में स्थानीय विधायक श्री राजेश जून, बादली में जिला परिषद झज्जर के अध्यक्ष श्री कप्तान सिंह, बेरी में चरखी दादरी के विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान, जुलाना में जिला परिषद जींद की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा रानी, सफीदों में स्थानीय विधायक श्री रामकुमार गौतम, उचाना कलां में स्थानीय विधायक श्री देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में पानीपत शहर के विधायक श्री प्रमोद कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

जिला कैथल के गुहला में पुंडरी के विधायक श्री सतपाल जांबा, कलायत में जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष श्री कर्मबीर कौल, नीलोखेड़ी में स्थानीय विधायक श्री भगवान दास, इंद्री में स्थानीय विधायक श्री रामकुमार कश्यप, घरौंडा में करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध में स्थानीय विधायक श्री योगेंद्र सिंह राणा, लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में जिला परिषद कुरुक्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती कंवलजीत कौर, पेहोवा में करनाल की मेयर श्रीमती रेणू बाला गुप्ता, महेन्द्रगढ़ में नारनौल के विधायक श्री ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेन्द्रगढ़ के विधायक श्री कंवर सिंह, नांगल चैधरी में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक श्री सतीश फागना, फिरोजपुर झिरका में जिला परिषद नूह के अध्यक्ष श्री जान मोहम्मद, तावडू में फरीदाबाद के मेयर श्री प्रवीण जोशी, पुन्हाना में गुरुग्राम की मेयर श्रीमती राज रानी, हथीन में जिला परिषद पलवल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा, होडल में स्थानीय विधायक श्री हरेन्द्र सिंह, कालका में स्थानीय विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, इसराना में समालखा के विधायक श्री मनमोहन भडाना और समालखा में राई की विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत ध्वजारोहण करेंगी।

बावल में स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली में स्थानीय विधायक श्री अनिल यादव, महम में रोहतक के मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, सांपला में जिला परिषद रोहतक की अध्यक्ष श्रीमती मंजू हुड्डा, कालांवाली में जिला परिषद हिसार के अध्यक्ष श्री सोनू सिहाग, डबवाली में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद में हिसार के मेयर श्री प्रवीन पोपली, गन्नौर में स्थानीय विधायक श्री देवेंद्र कादियान, खरखौदा में स्थानीय विधायक श्री पवन खरखौदा, गोहाना में सोनीपत के विधायक श्री निखिल मदान, व्यासपुर में यमुनानगर के विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, छछरौली में यमुनानगर की मेयर श्रीमती सुमन बहमनी और रादौर में जिला परिषद यमुनानगर के अध्यक्ष रमेश चंद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

यदि किसी कारणवश नामित गणमान्य व्यक्ति अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो संबंधित उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अथवा तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow