Punjab का सबसे महंगा टोल आज होगा फ्री

Punjab के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगातार रेट बढ़ा रहा है। जिसके विरोध में किसान जत्थेबंदियों की तरफ से आज टोल प्लाजा फ्री करवाया जाएगा। लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे रेटों के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष संगठनों द्वारा आज लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान बंदी फ्री रखी जाएगी।

अगर लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा 0 से 20 किमी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए पुरानी दर यानी 150 रुपये नहीं की गई तो किसान संगठन आज से अनिश्चित काल के लिए लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर देंगे। और जब तक 150 रुपये यानी पुराना रेट तय नहीं होता तब तक लुधियाना लाडोवाल टोल फ्री रहेगा।

Exit mobile version