पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की बिगड़ी तबीयत -
Breaking NewsCurrent Newsपंजाब

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की बिगड़ी तबीयत

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात भर भर्ती रहने के बाद सुधार होने पर शुक्रवार को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के राज्यपाल कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात सवा 11 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैै उनका बीपी बढ गया था।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के स्वास्थ्य में सुधार की खबर के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल