TRENDINGखास खबरदेशराजनीति

PM मोदी ने खोला गारंटी का पिटारा ;वन नेशन वन इलेक्शन, मुफ्त बिजली और राशन

BJP Modi Ki Guarantee 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के मौजूदगी में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में अपना संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने चुनावी संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है। चुनावी संकल्प पत्र(BJP Sankalp Patra) में बीजेपी ने जहां मोदी सरकार के पिछले दो टर्म की उपलब्धियों के अलावा संभावित तीसरे टर्म में अपने संकल्प सामने रखे हैं। चुनावी संकल्प पत्र में बीजेपी के सबसे बड़े संकल्प वन नेशन वन इलेक्शन(One Nation One Election) और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को शामिल किया है। इसके अलावा चार वर्गों युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों को सशक्त बनाने का वायदा भी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र(BJP Sankalp Patra) में बड़ी संख्या देश में रोजगार बढ़ाने की भी बात कही है। वहीँ गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन सहित हर वर्ग के 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आय़ुष्मान भारत योजना(Aayushmaan Bharat Yojna), समेत महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना(Lakhpati Didi Yojna) और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मुफ्त बिजली, कम दाम में रसोई गैस का वायदा भी किया है। संकल्प पत्र में बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को भी जमकर कोसा है। साथ ही दावा भी किया कि कांग्रेस पार्टी जो नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में उससे कहीं ज्यादा काम करके दिखाया है।

 

70 साल से ऊपर के सभी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती के दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी सकल्प पत्र(BJP Sankalp Patra) जारी करते हुए मोदी की गारंटी के साथ अपना चुनावी पिटारा भी खोल दिया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वायदा किया है कि आयुष्मान भारत(Ayushmaan Bharat Yojna) से पांच लाख रूपये का इलाज मुफ्त मिलता रहा है। और आगे भी यह योजना ऐसे ही जारी रहेगी। इसके साथ ही बीजेपी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा कि 70 साल से ऊपर के सभी वर्गों के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना(Ayushmaan Bharat Yojna) के तहत लाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें...  PM मोदी ने X पर बनाया नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

 

लखपति दीदी योजना के तहत लाखों महिलाओं को सशक्त
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी संकल्प पत्र(BJP Sankalp Patra) में कहा है कि केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत देश की लाखों महिलाओं को सशक्त किया है और वायदा किया कि आगे भी ऐसा करते रहेंगे। इसके लिए सभी कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिला सहायता समूहों को भी मदद दी जाएगी। साथ ही सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारियों पर भी ध्यान दिया जाएगा। देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

 

कांग्रेस पर भी जमकर बरसी BJP
भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र (BJP Sankalp Patra) में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को भी जमकर निशाने पर लिया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 तक की सरकार के समय भारत दुनिया की 11 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था तक ही बना रहा लेकिन, मोदी सरकार के महज 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भारत ने पहली बार विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का भारत ने गौरव प्राप्त किया। मोदी की अगली गारंटी यह है कि आगामी वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था तक लाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें...  14 अप्रैल 2024 का राशिफल : जानिए क्या कहते है आपके सितारे

 

देश के किसानों के लिए क्या वायदे और ई-श्रम योजना
बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र (BJP Sankalp Patra)में किसानों से वादा किया है कि बीज से बाजार तक किसानों की आय पर फोकस किया जाएगा। श्रीअन्न को सुपर फूड में बदला जाएगा। नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा की जाएगी। मछुआओं के लिए नाव का हीमा, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी को मजबूत किया जाएगा। सी वीड और मोदी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्रा इवर, ऑटो ड्रा इवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर, ट्रक ड्रा इवर और कुली सभी को ई-श्रम पर जोड़कर देश की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करेंगे।

भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी
बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र(BJP Sankalp Patra) में मोदी की गारंटी में वादा किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को और सख्ती से लागू किया जाएगा। परफोर्म, रिफोर्म और ट्रां सफोर्स का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू किया जाएगा। संकल्प पत्र में वादा किया कि भारतीय न्याय संहिता भी लागू होगी। वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल