Paris Olympics 2024:Manu Bhaker की पदक जीत पर DAV College चंडीगढ़ में जश्न -
Current NewsTRENDINGWorldखेलचंडीगढ़राज्य

Paris Olympics 2024:Manu Bhaker की पदक जीत पर DAV College चंडीगढ़ में जश्न

Paris Olympics 2024 में मनु भाकर (Manu Bhaker) ने रविवार को इतिहास रच दिया।मनु भाकर के 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर चंडीगढ़ में खुशी का माहौल है। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज-10 से पढ़ाई की है। कॉलेज में कल से ही छात्रों और शिक्षकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

 

 

 

DAV College से पांच शूटर ले रहे हैं हिस्सा

 

चंडीगढ़ का डीएवी कॉलेज (DAV College) पूरे देश का एकमात्र कॉलेज है, जहां से पांच शूटर पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शूटर विजय वीर सिद्धू, सरबजीत सिंह, मनु भाकर, अर्जुन बबूता और अंजुम मुदगल शामिल हैं। ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं। ऐसे में कॉलेज के पूरे स्टाफ में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि और भी छात्र देश और इस कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

 

टोक्यो ओलंपिक को भूली मनु भाकर (Manu Bhaker) के शिक्षकों का कहना है कि साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में खेलते समय मनु भाकर (Manu Bhaker) की पिस्टल खराब हो गई थी। इस कारण वह 20 मिनट तक निशाना नहीं लगा पाई थी। पिस्टल ठीक होने के बाद भी मनु सिर्फ 14 शॉट ही लगा पाई और फाइनल रेस से बाहर हो गई। टोक्यो ओलंपिक में पदक न जीत पाने से वह इतनी निराश हुई कि देश लौटने के बाद उसने शूटिंग छोड़ने का फैसला कर लिया, लेकिन वह कॉलेज के दिनों से ही मुश्किलों से लड़ना जानती है। उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा अपने अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती है।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल