HARYANA

Palwal News: बच्चों में प्रतिभाओ की कमी नहीं उन्हें तराशने की जरूरत है : डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

Palwal News: बच्चों में प्रतिभाओ की कमी नहीं उन्हें तराशने की जरूरत है : डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल, पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह-2025 का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि पवन सिंह थे। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि चार दिवसीय बाल दिवस समारोह में बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को 14 नवम्बर को खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए एक्टिविटीज कराई जा रही है। करिकुलर एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उन्हें तराशने की जरूरत है। ऐसे बच्चों को बाल कल्याण परिषद बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रतिभाशाली बच्चों ने हरियाणा बाल कल्याण परिषद की प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य स्तर पर परचम लहराया है जो पलवल जिला के लिए गर्व की बात है।

 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पलवल जिला के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला का नाम रोशन करेगें।उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर स्कीम के तहत बाल भवन की बिल्डिंग में रिपेयर का कार्य किया गया है। पलवल जिले में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए मिनी बाल भवन बनाया जाएगा। मेवात डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा हथीन में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 35 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को नीट,आईआईटी की कोचिंग प्रदान की जाएगी।जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि चार दिवसीय बाल दिवस समारोह में प्रथम वर्ग में पांचवीं कक्षा तक, द्वितीय वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा तक, तृतीय वर्ग में नौवीं से दसवीं कक्षा तक और चतुर्थ वर्ग में ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक की कुल चार वर्गों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में आज ग्रुप सोलो डांस,कले माडलिग , पोस्टर मेकिंग,पारटोरटिक ग्रुप डांस,आदि प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर जमकर शमां बांधा।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बाल दिवस समारोह जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास की भावना का भी विकास होता है। इस मौके पर रामेश्वर रावत, मनोज कुमार,सुरजीत, कृष्णा, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जसबीर तेवतिया ने किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल मौजूद रहा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow