HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन में अव्वल रहे विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Palwal News: पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन में अव्वल रहे विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी द्वारा परीक्षा परिणामों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। एमबीए (सेमेस्टर 1) में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लतेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। एमबीए (बीए) में काजल राघव प्रथम और जतिन द्वितीय रहे। सेमेस्टर 3 में गौरव मित्तल ने बाजी मारी, सोनिया दूसरे नंबर पर रहीं। एमबीए (बीए) में ध्रुव प्रथम और वर्षा द्वितीय स्थान पर काबिज हुईं।


सेमेस्टर 5 में प्रियंका ने फिर से टॉप किया, जबकि लतेश शर्मा दूसरे स्थान पर बने रहे। बीबीए में भी छात्रों का दबदबा बीबीए (हॉन्स.) में देविका ने सेमेस्टर 1 में पहला स्थान प्राप्त किया। गरिमा दागर और हिमानी ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। सेमेस्टर 3 में रितु, आस्था और अन्य ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सेमेस्टर 5 में निकिता प्रथम और नवीन द्वितीय स्थान पर रहीं। बीबीए (बीपीएम और एनालिटिक्स) में सेमेस्टर 1 में अंशु चौहान और स्तुति तिवारी ने संयुक्त प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं।

सेमेस्टर 3 में गुंगुन भट्ट ने टॉप किया, चंचल कुमारी और निशांत संयुक्त द्वितीय रहे। सेमेस्टर 5 में गोरी और काशिश ने प्रथम स्थान साझा किया, जबकि मयूर पंडित और प्रथम ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। विभागाध्यक्ष पिंकी शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और डीन प्रोफेसर एसके सिन्हा ने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button