
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पलवल की ओर से अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जिला पलवल के राजकीय उच्च विद्यालय कैंप पलवल में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक नवल किशोर जी ने की गई और मुख्य अतिथि के रूप में जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ।इस कार्यक्रम में जल संरक्षण एवम स्वस्च जल प्रबंधन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । कुसुम जांगड़ा ने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसकी हर बूंद अमूल्य है उन्होंने विद्यार्थियों को जल के दुरुपयोग को रोकने और वर्षा जल संचय करने का आह्वान किया गया और उन्होंने बताया कि अभिभावकों को प्रेरित करें की समय पर पानी बिल जमा करवाऐ। इस कार्यक्रम में बीआरसी संजय कुमार ,विश्वास सहरावत ,कंप्यूटर लैब अटेंडेंट मुकेश तेवतिया ,संस्कृत टीचर ओमवती ,ड्राइंग टीचर मुकेश कुमारी ,हिंदी टीचर पूनम रानी मुख्य रूप से उपस्थित थी ।





