HARYANA

Palwal News: रायल फैमली क्लब पलवल ने धूमधाम से मनाया 12 वां स्थापना दिवस

Palwal News: रायल फैमली क्लब पलवल ने धूमधाम से मनाया 12 वां स्थापना दिवस

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल 29 दिसंबर। बीती रात रायल फैमली क्लब पलवल ने अपना 12 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रहे और अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालडा ने की और संचालन सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया और संयोजन कौषाध्यक्ष संजय खत्री ने किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज जहां एक ही घर में भाई भाई की नही बनती और सयुक्त परिवार खत्म हो रहे है। ऐसे में एक साथ कई परिवार आपस में मिलकर रायल फैमली क्लब चला रहे है और सभी परिवार सुख दुख मिलकर बांटते है ये वाकई सराहनीय कदम है। उन्होने कहा कि जो परिवार आपस में मिल कर नही रहते और जो परिवार विघटन की तरफ बढ रहे है उन्हे रायल फैमली क्लब से कुछ सीखना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओ व बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने समां बांध दिया। अर्जुन विरमानी ने कविता के माध्यम से सयुक्त परिवार की महत्ता बताई वही माधव विरमानी ने मिमक्री करके तालिया बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के चार्टर मेंबर खुशाल गांधी ने जानकारी दी कि वर्ष 2013 में रायल फैमली क्लब पलवल की शुरूआत की गई थी जिसमें केवल 8 परिवार थे। इसके बाद कारवां बढता गया और आज क्लब में 24 परिवार सदस्य है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रणजीत नांगिया, सतीश कौशिष, अशोक सरदाना, पंकज विरमानी, अनिल भारद्वाज, डा. प्रशांत गुप्ता, राज कुमार भयाना, सुनील वर्मा, सुभाष डावर, राहुल डंग, सन्नी आर्य, निपुन मलिक, तरूण जुनेजा, कनुज खुराना, सोनू जुनेजा, इशू जुनेजा, अमित चुटानी आदि मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow