HARYANAHOME

Palwal News: प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को मिला आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026

Palwal News: प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को मिला आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को मिला आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की डीन
प्रोफेसर (डॉ.) सुचित्रा वशिष्ठ को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एमएस टॉक्स इवेंट्स द्वारा आयोजित सीजन-2 के अंतर्गत लीजेंडरी 100 श्रेणी में प्रदान किया गया।


भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रोफ़ेसर सुचित्रा वशिष्ठ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी 24 वर्षों से अधिक की शैक्षणिक यात्रा, अनुसंधान, नेतृत्व और संस्थागत विकास में योगदान के लिए दिया गया।
वर्तमान में वह श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर (डॉ.) वशिष्ठ अंग्रेजी साहित्य, व्याकरण, भारतीय-अमेरिकी साहित्य, बिजनेस कम्युनिकेशन और योगा जैसी विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, अनुभव-आधारित शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास और प्रौद्योगिकी एकीकरण के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत किया है। शिक्षा के अलावा, वे एक राज्य-स्तरीय योग चैंपियन भी हैं और व्यक्तिगत संतुलन व समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उनकी उपलब्धियों को पहले भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें टॉप 10 इन्फ्लुएंशियल विमेन ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिल चुका है।गॉर्जेस मैगजीन ने भी इस उपलब्धि को कवर किया और डॉ. वशिष्ठ की प्रोफाइल को हाइलाइट किया, जिसमें उनकी स्कॉलरशिप, लीडरशिप और उद्देश्यपूर्ण जीवन को सराहा गया। प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने इस अवार्ड के लिए एमएस टॉक्स का आभार ज्ञापित किया

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल