
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रितों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन
पुलिस कर्मी स्वस्थ होंगे तभी वे अपनी ड्यूटी का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के दिशा निर्देशानुसार आज सोमवार जिला पुलिस कार्यालय की सभागार कक्ष में पुलिसकर्मियों की बेहतर स्वास्थ्य हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया ताकि पुलिस कर्मियों/अधिकारियों एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य सही रहे और पुलिस कर्मी तनाव मुक्त रहे। स्वास्थ्य कैंप का मुख्य उद्देश्य पलवल पुलिस के जवानों को ‘चुस्त तंदुरुस्त व रोगमुक्त बनाए रखना था।

पुलिस विभाग के फार्मेसी ऑफिसर किशन कुमार ने बताया कि मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल फरीदाबाद के सानिध्य से से यह पुलिस मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग तथा जनरल फिजिशियन विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच की और चिकित्सा पद्दति के अनुसार दवाइयां भी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में यह कैम्प लगाया गया है। उनका मानना है कि पुलिस कर्मी स्वस्थ होंगे तभी और बेहतर कार्य करेंगे साथ ही पुलिस की व्यस्त कार्यप्रणाली के कारण वो ज्यादतर काम मे व्यस्त रहते है, उनके स्वास्थ्य के जांच हो सके इसलिए आज ये मेडिकल केम्प लगाया गया है।
आयोजित मेडिकल कैंप में 70 से अधिक पुलिसकर्मी एवं उनके आश्रितों ने अपना मेडिकल चेकअप कराया। इस दौरान मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल फरीदाबाद की तरफ से सभी विशेषज्ञ डॉक्टर, वेलफेयर इंस्पेक्टर सोमपाल सिंह,हेड मार्केटिंग मैनेजर मुकेश कुमार एवं पलवल पुलिस विभाग के फार्मेसी ऑफिसर किशन कुमार हाजिर रहे।







