Palwal News: एस.पी.एस इंटरनेशनल में चतुर्थ इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ
Palwal News: एस.पी.एस इंटरनेशनल में चतुर्थ इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। एस.पी.एस इंटरनेशनल में चतुर्थ इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ
17 से 19 नवम्बर तक चलेगी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता — 8 जिलों के 140 विद्यालयों के 2500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
एचएसवीपी सेक्टर-2 स्थित एस.पी.एस इंटरनेशनल में 17 से 19 नवंबर तक तृतीय तीन-दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ इस वर्ष हरियाणा सरकार में युवा खेल (आईसी), अधिकारिता एवं उद्यमिता (आईसी), तथा कानून एवं विधायी (संलग्न) विभाग के राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम द्वारा किया जाएगा।
8 जिलों के 140 विद्यालय, 2500 से अधिक प्रतिभागी

इस वर्ष स्पोर्ट्स मीट में पलवल, फरीदाबाद, नूँह, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, अलीगढ़ और मथुरा सहित कुल 8 जिलों के 140 से अधिक विद्यालयों ने पंजीकरण करवाया है। लगभग 2000–2500 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में खो-खो, योगा, कबड्डी, तैराकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, लॉन्ग जंप सहित अनेक विधाएं शामिल हैं। तीन दिनों तक प्रतिभागी खिलाड़ी प्रतिष्ठित एस.पी.एस.आई. कप को अपने नाम करने के लिए मैदान पर पसीना बहाएंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के प्रशिक्षकों ने भी कमर कसी हुई है तथा वे प्रतिदिन सुबह मैदान में विद्यार्थियों के साथ पसीना बहा कर उनको इस प्रतियोगिता का तैयार कर रहे हैं तथा उनका उत्साह भी देखते ही बन रहा है।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर माननीय राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन दिवस पर देश-विदेश में प्रसिद्ध हस्तियां प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाएँगी—
* अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) – विशिष्ट अतिथि
* गोल्ड मेडलिस्ट, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान श्रीमती गीता फोगाट – विशिष्ट अतिथि
* गेस्ट ऑफ द डे: अर्जुन अवॉर्डी, गोल्ड मेडलिस्ट एवं खेल विभाग–हरियाणा में डिप्टी डायरेक्टर श्री राम मेहर सिंह
“खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार” – संस्थापक
विद्यालय के संस्थापक श्री सुरेश भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि एस.पी.एस इंटरनेशनल का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करना है।
उन्होंने कहा—“विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना हमारे शैक्षिक दर्शन का अभिन्न हिस्सा है। हर वर्ष आयोजित की जाने वाली यह स्पोर्ट्स मीट उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सफल पहल है।” “ओलंपिक तक पहुँचने का मार्ग यहीं से तैयार होता है” – एकेडमिक डायरेक्टर
विद्यालय की ऐकडेमिक डायरेक्टर श्रीमती संतुष्टि थापर ने बताया कि यह इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट आसपास के क्षेत्रों के हजारों छात्रों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि: “नज़दीकी भविष्य में हमारे क्षेत्र के अनेक खिलाड़ी ओलंपिक में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”
विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता छाबड़ी, प्रबंधक श्री चेतन भारद्वाज तथा विद्यालय का संपूर्ण प्रबंधन टीम सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को इस विशाल खेल महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।







