HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में सफाई कर्मचारीयों को पक्का करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पलवल को दिया मांगपत्र

Palwal News: पलवल में सफाई कर्मचारीयों को पक्का करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पलवल को दिया मांगपत्र

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। 31 दिसंबर,2025 को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की पालना कराने तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों को पक्का करने की मांग को लेकर आज जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम तहसीलदार पलवल को मांगपत्र दिया।यूनियन के प्रधान जितेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन नरेश कुमार ने किया।सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेन्द्र तेवतिया व सचिव हरेंद्र देशवाल ने प्रदर्शन में शामिल होकर सफाई कर्मचारीयों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इन्हें शीघ्र लागू करने की अपील की।
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता जितेन्द्र चौहान व सतपाल ने कहा कि सरकार सफाई के कार्य में ठेकाप्रथा को बढ़ावा दे रही है जिससे कार्यरत कर्मियों का भारी शोषण किया जाता है।8 दिसंबर,2025 को सफाई कर्मचारीयों की संघर्ष समिति की मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ संपन्न हुई मीटिंग में मांगों पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया गया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सरकार की तरफ से नहीं की गई है। मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा 24 नवंबर को ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों को 26 हजार वेतन देने की घोषणा को आज तक लागू नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हाथ से मैला उठाने के कारण कर्मचारी गम्भीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं,उन्होंने सभी सफाई कर्मियों का बीमा कराया जाए तथा मृत्यु होने पर उचित मुआवजा दिया जाए।उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों को हर महीने नियमित वेतन के भुगतान का प्रबन्ध किया जाए।
कार्यक्रम में यूनियन नेता विजेंदर,रमेश,अजय,रतन,प्रियंका,सुनीता,मामचंद,अनिल,अजीत,बलराज, चंद्रपाल व अरुण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल